लाल किले पर उत्तराखण्ड की संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

लाल किले पर उत्तराखण्ड की संस्कृति का भव्य प्रदर्शन



 नई दिल्ली। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में उत्तराखण्ड प्रवासियों के 21 सदस्यीय दल ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभाग कर राज्य की संस्कृति की अनूठी झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर दल ने उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक परिधानों का भव्य प्रदर्शन किया।

हर वर्ष की तरह इस बार भी लाल किले में आयोजित समारोह में देश के सभी राज्यों के प्रवासी निवासियों के दलों को आमंत्रित किया गया था। उत्तराखण्ड स्थानिक आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में दिल्ली में निवास कर रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासियों को इस आयोजन में भाग लेने का अवसर मिला।

और नया पुराने

نموذج الاتصال